Noida News : एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर बैटरी और कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में लगे एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने वहां लगी तीन बैटरी, एक यूपीएस, एक आईटी , एक स्टेबलाइजर, एक नेटवर्क माडम, बोल्ट का डायलर आदि चोरी कर लिया है।
Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपक गरकोटी पुत्र मोहन चंद्र निवासी सुपर टेक इको विलेज- 3 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इंडिया वन पेमेंट्स लिमिटेड में जोनल ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पीड़ित के अनुसार उनकी कंपनी का एक एटीएम हल्द्वानी गांव में लगा है। वहां पर कस्टोडियन सुबोध पैसे डालने गए तो उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम के बैंक रूम से तीन बैटरी, एक यूपीएस, एक आईटी, एक स्टेबलाइजर ,एक नेटवर्क माडम और बोल्ड के डायलर आदि चोरी कर लिया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ भी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि एटीएम के अंदर रखे हुए पैसे को बदमाश चोरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

