Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Feb 26, 2026 - 19:16
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया, जबकि दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले लव कुश पुत्र रोहतास सिंह उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बुलंदशहर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि योग दर्शन भारद्वाज पुत्र मुकेश कुमार निवासी खैर जनपद अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष मौजूदा समय में नोएडा के अगाहपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह उनको बताए बिना घर छोड़कर नोएडा आ गए थे। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण का पता नहीं चला है।

 

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि रोहित रावत पुत्र धनवीर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी मधु विहार खोड़ा कॉलोनी अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने फंदे से उतार कर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मोहित कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई थाना गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि योगेश पुत्र जितेंद्र मूल निवासी जनपद अलीगढ़ हाल निवासी सुभाष का मकान गली नंबर 3 ग्राम सुत्याना ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट पार्टी की भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

 

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि तुगलपुर गांव में रहने वाले सत्यम उमराव पुत्र कमल किशोर उमराव उम्र 26 वर्ष मूल निवासी जनपद फतेहपुर की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुमन कुमारी पत्नी अमित मूलनिवासी जनपद मैनपुरी मौजूदा समय में थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया ,जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताएं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।