Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रविवार सुबह को थाना क्षेत्र के सेक्टर 41 के एक निजी स्कूल के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति सुनील पुत्र मुंशी लाल उम्र 41 वर्ष मूल निवासी जनपद बरेली को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे तथा मौजूदा समय में ग्राम बरौला में रहते थे। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद सभी आरोप असत्य पाए गए। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से घटना की वास्तविकता का पता लगा रही है
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संजीत कुमार ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को मेरा भाई सुनील कुमार पुत्र बृजमोहन मूल निवासी जनपद पलामू झारखंड (उम्र 33 वर्ष) बिहारी मार्केट के पास से पैदल गुजर रहा था, तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित के भाई की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी जनपद अलीगढ़ तथा राहुल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो जून को यमुना गौर सिटी के वीआईपी गेट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने इन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान आज प्रवीण की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

