Noida News : क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर महिला के खाते से निकली 2 लाख 48 हजार रुपए की रकम
Noida News : थाना फेस -वन में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करके उनके खाते से तीन लाख 72 हजार 248 रूपए का ट्रांजैक्शन कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को रुचिका बक्शी पत्नी आशीष बक्शी निवासी 24 बी सुपर डीलक्स फ्लैट सेक्टर 15 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक से एक क्रेडिट कार्ड बनवाया था। पीड़िता के अनुसार उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद उसका कोई प्रयोग नहीं किया। उनके अनुसार 19 फरवरी 2026 को उन्हें क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट बिल मिला। तब उन्हें पता चला कि उनकी क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से तीन लाख 72 हजार 248 रूपए का ट्रांजैक्शन कर लिया है। पीड़िता के अनुसार ना तो उन्होंने किसी को अपना ओटीपी दिया है, ना ही अपने क्रेडिट कार्ड के बारे में किसी को कोई जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

