Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 मे स्थित निर्माणाधीन एक बिल्डिंग के दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य पुत्र मेवालाल मौर्य उम्र 25 वर्ष मूल निवासी जनपद अंबेडकर नगर सेक्टर 125 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम चाहिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

