Noida News : मानसिक तनाव के चलते 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Feb 26, 2026 - 23:20
Noida News : मानसिक तनाव के चलते 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि छोटेलाल पुत्र भूरे मूल निवासी जिला जालौन उम्र 27 वर्ष मौजूदा समय में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहते थे। वह एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुबे पुत्र विजेंद्र उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।