Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Feb 26, 2026 - 23:26
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों के दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के सी ब्लॉक के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार सुबह को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल देवेंद्र कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद उम्र 38 वर्ष मूल निवासी जनपद कानपुर देहात को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्येंद्र सिंह पुत्र हरिराम उम्र 45 वर्ष निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली बस में सवार होकर बृहस्पतिवार को जा रहे थे। वह थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में बस से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।