Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोग हुए लूट के शिकार

Sep 18, 2025 - 13:07
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोग हुए लूट के शिकार
Symbolic Image

Noida News :  नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोग लूटपाट के शिकार हो गए। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को विवेक कुमार मिश्रा पुत्र रामनिवास मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह आरजी रेजिडेंसी सेक्टर 120 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ बीती रात को मिलेनियम  स्कूल तिराहे के पास लिट्टी- चोखा खाने के लिए दुकान पर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि वह बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Badalpur Greater Noida News : वही साहिल ध्यानी ने बताया कि वह  अपने दोस्त से मिलने के लिए वेव सिटी गाजियाबाद गए थे। वहां पर उनका दोस्त विकास त्रिपाठी मिला। ये लोग स्कूटी पर सवार होकर वापस रहे थे। दुरियाई  गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हे रोक लिया तथा उनके साथ मारपीट कर उनकी स्कूटी, लैपटॉप, सोने की चेन, मोबाइल फोन आदि लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत पूछने पर थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि पीड़ित अपनी स्कूटी खड़ा करके शौच करने गया था। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आशीष यादव ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जीआर गार्डन में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार बुधवार की रात को वह  वॉकिंग कर रहे थे ,तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अखिलेश कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मेट्रो ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे। सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर जब वह उतरे तो अज्ञात बदमाशों ने उनके पैंट की जेब से उनका आईफोन चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।