Noida News : वरिष्ठ पत्रकार आरपी रघुवंशी के भाई की पत्नी का देहांत
Noida News : गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य समाचार पत्र के संपादक आरपी रघुवंशी के छोटे भाई एडवोकेट सचिन रघुवंशी की धर्मपत्नी गीता रघुवंशी (47 वर्ष) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह पूरे परिवार को रोता - बिलखता छोड़कर कर स्वर्ग लोक गमन कर गई ।
वह सचिन के साथ भगवान अमरनाथ की यात्रा पर जम्मू कश्मीर गई थी। अमर नाथ की यात्रा से वापस आते समय हार्ट अटैक हो जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद ग्रेटर नोएडा में स्थित उनके आवास एच-10 अल्फा-2 पहुंचेगा। आज ही लगभग 5 बजे नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित अन्तिम निवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनकी मौत की सूचना से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर में शोक की लहर व्याप्त है। यहां के राजनीतिक, समाजसेवी, उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी, पत्रकार सहित हर वर्ग के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दुख की इस घड़ी में दैनिक युग करवट परिवार कंधे से कंधा मिलाकर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

