Noida News : पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है।
Police Station Sector 20 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस को आज सुबह को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रजनीगंधा अंडरपास के पास से एक कार में सवार आमिर, मनोज, फिरोज, प्रकाश और पप्पू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनकी कार में 21 किलो गांजा मिला। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर मे लाकर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इनके गैंग के कुछ लोगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

