Noida News : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Jul 26, 2024 - 22:49
Noida News : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शुक्रवार की शाम को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को लेकर आरोपी एकसाल से लापता था। किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ाया गया । 

Noida News : 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ने थाना सेक्टर 63 क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 21 जुलाई 2023 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के घर पर बिना बताए कहीं चले जाने तथा वापस घर न आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बिजनौर के नूरपुर का रहने वाला 20 वर्षीय बिलाल नाबालिग किशोरी को ले गया है। सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को छिजारसी में शनि मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बीते एक साल से आरोपी पंजाब और अहमदाबाद समेत अन्य जगहों पर जगह बदलकर रह रहा था। इस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस नाबालिग को बहला फुसला ले जाने और आर्य समाज मंदिर में शादी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बदांयू का 21 वर्षीय करण उर्फ धर्मेंद्र नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया था और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इस मामले में नाबालिग किशोरी के परिजनों ने संबंधित थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।