Noida News : फैक्ट्री में लगी आग

Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह को अज्ञात कारण के चलते आग लग गई है। मौके पर पहुंची दमकल आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया इस घटना में कोई हताहत नहीं है।
Noida News :
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 10 के सी- ब्लॉक में स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह को अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर जो लोग भी काम कर रहे थे उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।