Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jun 3, 2024 - 12:44
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Symbolic image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में में मौत हो गई है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती मीना की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है।

Noida News : 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -तीन क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव मिला है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में मोनू उर्फ भावना उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र में रहने वाले नीरज नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले भगवान उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में रहने वाले बनवारी लाल उम्र 45 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि अत्यधिक गर्मी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।