Weather Update : कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों समय में परिवर्तन, आज सुबह 9 बजे से खुले स्कूल

Dec 17, 2024 - 11:03
Weather Update : कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों  समय में परिवर्तन, आज सुबह 9 बजे से खुले स्कूल
गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों समय में परिवर्तन
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के सभी  स्कूलों के समय में आज से समय का परिवर्तन हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों के खोलने को लेकर नई टाइमिंग जारी की गई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार सुबह 9 बजे से खुलेंगे। सर्दी बढ़ने के कारण स्कूलों के समय मे बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 से शुरू होगी। उन्होंने बताया की यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा। सभी प्रधानाचार्य को आदेश का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत सभी स्कूलों को पत्र भेज दिया गया है। आज से सभी स्कूल 9 बजे सुबह से खुलेंगे। 
Noida News :
 उन्होंने बताया कि ग्रेप- 4 लागू होने के बाद कक्षाएं हाइब्रिड मोड (फिजिकल और ऑनलाइन) संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12 वी क्लास के बच्चो की कक्षाओं को छोड़कर सभी कक्षाओं को हाइब्रिड मोड पर चलाने का निर्देश दिया गया है।
बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रैप- 4 लागू, पाबंदियों का दौर शुरू
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के बाद सोमवार की देर शाम को ग्रेप- 4 लागू कर दिया गया। पाबंदियों का दौर फिर से शुरू हो गया है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए हुए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार की रात से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण की पाबंदियों को लागू कर दिया। इन पाबंदियों के लागू होने के बाद निर्माण और ध्वस्तीकरण के कार्यों पर रोक लगा दी गई है। ग्रेप- 4 की प्रतिबंध के बाद गैर जरूरी सामान ले जाने वाले डीजल ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बीएस-3 मानक वाले पेट्रोल और बीएस-4 मानको वाले डीजल चार पहिया वाहनों के  चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिव्यांग लोगों को इस प्रतिबंध से अलग रखा गया है।
कोहरे के चलते नोएडा के विभिन्न सड़कों पर वाहनों की गति सीमा घटी
नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात से वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। अब यहां हल्के वाहनों के लिए 75 और भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तय की गई है। यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेगा।
 पुलिस उपायुक्त यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि कोहरे को देखते हुए गति सीमा में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका तात्पर्य लोगों के सफर को सुरक्षित बनाना है। अभी तक एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए 100 किलोमीटर और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय थी। उन्होंने बताया कि एमपी- दो एलिवेटेड रोड सहित शहर की बाकी 6 सड़कों पर भी  आज से वाहनों की गतिसीमा लागू की गई है। उन्होंने बताया कि नियमों को तोड़ने वाले लोगों के कैमरे के माध्यम से और ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा चालान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर 177 कैमरे लगाए गए हैं।