Noida News : ब्रेकर पर उछली स्कूटी, युवक की मौत

Feb 27, 2026 - 19:48
Noida News : ब्रेकर पर उछली स्कूटी, युवक की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 46 के पास एक युवक की स्कूटी ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई तथा युवक स्कूटी से उछलकर नीचे गिरा। इस घटना में उसके सिर में चोट लगी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि पांडे उम्र 28 वर्ष निवासी सेक्टर 46 शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। सेक्टर 46 के पास ब्रेकर पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर उछल गई, तथा वह स्कूटी से दूर जा गिरे उनका सिर सड़क पर लगा तथा उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस द्वारा उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।