Noida News : साइबर अपराधियों ने दो लोगों से की 36 लाख रुपए की ठगी

Oct 14, 2026 - 16:38
Noida News : साइबर अपराधियों ने दो लोगों से की 36 लाख रुपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर 36 लाख रुपए की ठगी कर ली है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि कौशल किशोर सक्सेना ने आज साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 75 की एक सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार कुछ बदमाशों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के नाम पर उनसे विभिन्न बार में अपने विभिन्न खातों में 10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में श्रीमती स्वाति सिंह निवासी सेक्टर 120 ने आज साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा इन्वेस्ट करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया। महिला के अनुसार साइबर अपराधियों ने विभिन्न बार में उनसे 26 लाख रुपए अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिया। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।