Noida News : दोस्तों के साथ खेलने गया 6 वर्षीय बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

Oct 14, 2026 - 16:52
Noida News : दोस्तों के साथ खेलने गया 6 वर्षीय बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
Symbolic Image

Noida News : थाना कासना क्षेत्र से एक 6 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के पिता ने अपहरण किया संघ का व्यक्त की है।

 थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सोना उल्लाह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कासना में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 13 अक्टूबर को उनका बेटा नूर आलम उम्र 6 वर्ष शाम 6 बजे के करीब ताजुद्दीन के बेटे आएब अली (6 वर्ष) व हाफिजुर रहमान के बेटे सुरावली (5 वर्ष) के साथ पुस्ता की तरफ खेलने गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में आएब अलि और सुरावली वापस आ गए, लेकिन पीड़ित का बेटा नूर आलम वापस नहीं आया।उसने आस-पास अपने बच्चों को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आज सुबह को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगाकर बच्चे की तलाश की जा रही है। वही पीड़ित ने अपने बच्चे की अपहरण की आशंका जताई है।

वही थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बहलोलपुर गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से नाराज होकर चली गई है। उन्होंने अपनी बेटी को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।