Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास एक कंटेनर चालक ने बीती रात को तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे कुलदीप प्रजापति (30 वर्ष) पुत्र मेहर चंद को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें समझा बूझाकर घर वापस भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना को कारित करने वाले कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि विपिन पुत्र कल्याण सिंह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक ऑटो चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके भाई अनिल की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार अनिल डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। वह डिलीवरी देकर वापस आ रहा था। यह घटना हवेलिया रोड के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वरुण बजाज पुत्र विद्यासागर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहते हैं। उनके अनुसार वह प्रतीक विस्टोरिया सोसाइटी के गेट नंबर- 3 के पास से पैदल जा रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उनकी सोने की चेन करीब डेढ़ तोले की थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

