Noida News : बिजली के ट्रांसफर में ब्लास्ट, दो लोग गंभीर रूप से झूलसे

Feb 27, 2026 - 19:58
Noida News : बिजली के ट्रांसफर में ब्लास्ट, दो लोग गंभीर रूप से झूलसे
बिजली के ट्रांसफर में ब्लास्ट, दो लोग गंभीर रूप से झूलसे

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रेडिसन ब्लू होटल के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। वहां से गुजर रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए। वे बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रेडिसन ब्लू होटल के पास शुक्रवार की शाम को बिजली के ट्रांसफार्मर मे अचानक ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे विजय कुमार पुत्र संतोष कुमार तथा हर्ष पुत्र रविकांत गरम तेल और की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।