Noida News : विभिन्न जगहों से दर्जन भर लोग गिरफ्तार, मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद

Oct 7, 2024 - 12:47
Noida News : विभिन्न जगहों से दर्जन भर लोग गिरफ्तार, मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
Symbolic Image
Noida News :  विभिन्न जगहों से गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दर्जन भर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान कुलदीप पुत्र रामनरेश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इसके पास से चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने के उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Noida News :
थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने इमरान  को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक अमित कुमार बालियान ने अनीश पुत्र इदरीश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोनू पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में विक्रम पुत्र प्रेम कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने 94 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने राहुल पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 22 अद्धा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह शराब हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने हरीश पुत्र सागर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था।थाना फेस -2 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। यह विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास  छुपकर खड़ा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र से काम करके घर जा रहे लोगों से लूटपाट करने की फिराक में था।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बीती रात को कुलदीप पुत्र रामनरेश को घंटा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक चाकू मिला है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सोलंकी ने दुजाना गांव के पास से  काले पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम करने की नीयत से घूम रहा था। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने भूपेंद्र पुत्र प्रमोद को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 22 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है।