Noida News : विभिन्न जगहों से तीन छात्राएं लापता
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों से तीन छात्राएं लापता हो गई हैं। उनके परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। पीड़ित के अनुसार 5 दिसंबर को सुबह के समय वह स्कूल गई थी, लेकिन शाम को जब वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी को अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी जो की जी एल बजाज कॉलेज में पढ़ती है, उसकी उम्र 19 वर्ष है, उसे कॉलेज में पढने के लिए छोड़ा था। उसके बाद वह घर नहीं आई। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को हर्ष नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया है। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी को भगाने में हर्ष के साथ-साथ मांगे, सचिन, प्रिंस, हार्पस, हरीश और बबली का हाथ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती थी रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 1 दिसंबर की रात से उसकी 14 वर्षीय बेटी ग्राम एमनाबाद से लापता है। महिला के अनुसार उसने अपनी बेटी को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान उसे पता चला है कि उसकी बेटी को सतीश पुत्र कुंज बिहारी बहला -फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी एक स्कूल से पढ़ाई कर रही है।

