Noida News : गौतम बुद्ध नगर में पांच पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Oct 7, 2026 - 19:17
Noida News : गौतम बुद्ध नगर में पांच पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पांच पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।

 पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार की रात को पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह को एडीसीपी नोएडा जोन से एडीसीपी यातायात और महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन से एडीसीपी नोएडा जोन बनाया गया है।

 उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह को अपर उपायुक्त अपराध और मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होने बताया कि एडीसीपी संतोष कुमार को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन बनाया गया है। वहीं पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल को डीसीपी मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त अपराध, अभिसूचना और साइबर सुरक्षा का भी प्रभार दिया गया है।