Noida News : चलती बाइक से मूर्छित होकर सड़क पर गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत

Aug 4, 2026 - 23:37
Noida News : चलती बाइक से मूर्छित होकर सड़क पर गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी के पास मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि सोमेश सागर पुत्र नेम सिंह निवासी जनपद बदायूं उम्र 19 वर्ष मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। चोटपुर कॉलोनी के पास अचानक चलती बाइक से वह मूर्छित होकर नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से यह घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।