Greater Noida News : जलने से गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के जमाईपुरा गांव में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला अपने घर पर कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। उपचार के दौरान मंगलवार की रात को उनकी मौत हो गई। थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिना पुत्री इश्तियाक पत्नी रहीसुद्दीन निवासी जमाईपुरा थाना दनकौर उम्र 32 वर्ष कुछ दिन पूर्व अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन कोई शिकायत करें कि तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

