Greater Noida News : पशु चिकित्सालय से दवाइयां व कीमती सामान चोरी

Sep 4, 2024 - 11:38
Sep 4, 2024 - 13:15
Greater Noida News : पशु चिकित्सालय से दवाइयां व कीमती सामान चोरी
Symbolic image

Greater Noida News : थाना दादरी में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दादरी स्थित पशु चिकित्सालय से अज्ञात बदमाशों में दवाइयां और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली है।

Greater Noida News :

 थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र राम अंजर त्रिपाठी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दादरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दादरी स्थित पशु चिकित्सालय से अज्ञात बदमाशों ने कीमती दवाइयां और अन्य सामान चोरी कर लिया है।

उन्होंने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।