Greater Noida News : लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर किन्नरों ने किया थाने पर हंगामा
 
                                    Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले किन्नरों के बीच चल रहे आपसी विवाद मे एक दूसरे को फंसाने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को पांच नाबालिग किशोरों का लिंग परिवर्तन कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। कुछ किन्नर ने शुक्रवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर इस मामले को लेकर हंगामा किया। किन्नरों ने दनकौर कोतवाली में षड्यंत्र करने वाले किन्नर और दनकौर निवासी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दनकौर क्षेत्र मे रहने वाली मंजू किन्नर अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार शाम को थाना दनकौर में आई, और उसने शिकायत की कि फरीदाबाद निवासी रिया किन्नर पहले दनकौर क्षेत्र में रहती थी। उसने दनकौर के हिमांशु नामक व्यक्ति का लिंग परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मंजू किन्नर और रिया किन्नर में काफी दिनों से आपस में विवाद चल रहा है। ये दोनों पहले एक साथ काम करते थे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद मंजू किन्नर और रिया किन्नर एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में हिमांशु से बात की गई तो उसने बताया कि रिया किन्नर के द्वारा उसके ऊपर लिंग परिवर्तन करने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रिया किन्नर द्वारा लिंग परिवर्तन का दबाव बनाने वाली बात जांच में असत्य पाई गई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            