Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Jun 26, 2024 - 10:50
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Google image

Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के यू-फ्लेक्स कट के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति की स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में हो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

Noida News : 

 थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जसपाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुर जतिंदर सिंह स्कूटी पर सवार होकर 17 जून को जा रहे थे। यू- फ्लैक्स कंपनी के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुलशन कुमार राज ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पटना बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उसके पिता 22 जून को मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।