Noida News : पत्नी गई मायके , वियोग में पति ने की आत्महत्या

May 14, 2024 - 12:10
Noida News : पत्नी गई मायके , वियोग में पति ने की आत्महत्या
symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Noida News :
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज अर्जुन ने पुलिस को सूचना दी कि उसका जीजा जसबीर राघव (32 वर्ष) पुत्र धीरज राम ने छलेरा गांव स्थित अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
 वहीं थाना फेस -1 क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाली कुमारी श्रीमती संस्कृति पत्नी पुरूदत्त को उनके घर वालों ने आज सुबह को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।