Noida News : शराबी पति ने महिला के सिर पर ईट से किया वार, मौत

May 14, 2024 - 12:07
Noida News : शराबी पति ने महिला के सिर पर ईट से किया वार, मौत
Google Image
Noida News :  थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के सिर पर ईट मारकर उसके पति ने हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय  श्रीमती सुनीति ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली रीमा उर्फ प्रतिभा गिरी उम्र 27 वर्ष को उसके पति हरेंद्र गिरी मूल निवासी जनपद फैजाबाद ने सोमवार की देर रात को सोते समय सिर पर ईट मार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर आज सुबह महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का पति हरेंद्र गिरी शराब पीने का आदि है। महिला  शराब पीने को लेकर विरोध करती थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद रहता था। सोमवार के दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।