Noida News : शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढियों से गिरा व्यक्ति, मौत
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढियों से नीचे गिर गए। उन्हें इस घटना पर गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आज सुबह को डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि उपेंद्र शर्मा उम्र 46 वर्ष हरौला गांव के रहने वाले थे। वह शराब पीने के आदि थे। बीती रात को वह शराब के नशे में अपने घर पर आए, तथा वह घर की सीढ़ियां चढ़ने लगे। दूसरी मंजिल पर जाते-जाते वह असंतुलित होकर गिर गए तथा सीढियों से गिरते हुए नीचे आए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

