Noida News : सड़क हादसे में महिला की मौत, दादा- पोता घायल

Sep 10, 2025 - 12:08
Noida News : सड़क हादसे में महिला की मौत, दादा- पोता घायल
Symbolic Image

Noida News : स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहू और पोते के साथ जा रहे एक व्यक्ति को एक महिला कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में दादा पोते घायल हो गए, जबकि पीड़ित की बहू की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया की बीती रात को चंदन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी कविता पिक्चर हाल खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 सितंबर को वह 11 बजे के करीब अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी स्कूटी पर उनकी बहू दिव्या उम्र 30 साल व उनका पोता  2 साल बैठे थे। ये लोग सुमित्रा हॉस्पिटल सेक्टर 35 की तरफ जा रहे थे, तभी प्रकाश हॉस्पिटल के अंडरपास के पास एक कार चालक महिला ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित, उसका पोता और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित और उसके पोते को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल, जबकि उसकी बहू को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित की बहू दिव्या की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।