Noida News : मेट्रो स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Jul 3, 2026 - 14:22
Noida News : मेट्रो स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते हैं।

 अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज सुबह को आसिफ और विक्की नामक दो बदमाशों को सेक्टर 18 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान दाही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। इसमें आईफोन सैमसंग फोन ,ओप्पो फोन, आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि ये लोग यहां के विभिन्न मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में मोबाइल फोन की 200 से ज्यादा चोरी की वारदातें करनी स्वीकार की है।