Noida News : पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहने वाली एक महिला की हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उसकी प्रताड़ना के चलते महिला ने आत्महत्या किया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि श्रीमती भारती गांव गढ़ी चौखंडी में रहती थी। उन्होंने 2 जुलाई की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके पिता धर्मजीत सिंह ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी 24 जून वर्ष 2018 को जितेंद्र के साथ हुई थी। करीब 2 वर्ष पूर्व जितेंद्र उनकी बेटी भारती को लेकर नोएडा आया तथा गढी चौखंडी गांव में रहने लगा। वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उन्हें उनकी बेटी ने कई बार बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से काफी परेशान है।
पीड़ित के अनुसार 2 जुलाई को रात के समय उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। पीड़ित 3 जुलाई को नोएडा पहुंचा। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के पति जितेंद्र उसको प्रताड़ित कर रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

