Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में अजब सिंह पुत्र रामकुमार उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले थे।
उन्होने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में माधव पुत्र मोर सिंह उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में राजकुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 37 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दीपांशु उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में सौरभ कुमार पुत्र जहांन सिंह उम्र 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में सोमवार रात को हुए एक सड़क हादसे में अनमोल पुत्र रामनिवास सक्सेना उम्र 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

