Noida News : विभिन्न जगहों से आठ बदमाश गिरफ्तार

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध शराब और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रोहित दास पुत्र दयाल दास को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास है 24 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक उदित सिंह ने एक सूचना के आधार पर विकास पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से हरियाणा प्रांत की बनी हुई 48 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त है।
Police Station Phase 3 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बबलू कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि डीएलएफ चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 45 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विकास चौहान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक आशु चौधरी ने बीती रात को नरेश नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर विकास पुत्र मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 104 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सनी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।