Noida News : फैक्ट्री में काम करने जा रही 19 वर्षीय युवती को बस ने मारी टक्कर, मौत

Nov 8, 2025 - 11:12
Noida News : फैक्ट्री में काम करने जा रही 19 वर्षीय  युवती को बस ने मारी टक्कर, मौत
फैक्ट्री में काम करने जा रही 19 वर्षीय युवती को बस ने मारी टक्कर, मौत

Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 90 के पास आज सुबह को एक कंपनी में काम करने के लिए पैदल जा रही 19 वर्षीय युवती को एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 19 वर्षीय युवती सुजाता आज सुबह 9 बजे के करीब सेक्टर 90 स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए पैदल जा रही थी, तभी एक बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेक्टर 90 के पास उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई आकाश की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।