Greater Noida News : बीकॉम के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में रहने वाले एक 20 वर्षीय बीकॉम के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते देसी तमंचे से खुद को गोली मार लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि छपरौला गांव स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले आकाश गिरी पुत्र प्रमोद गिरी उम्र 20 वर्ष जो की बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ते थे, उन्होंने खुद को आज अपने घर पर गोली मार लिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
SHO Police Station Badalpur Greater Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन का लॉक खोला जा रहा है। उसके बाद ही आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ जानकारी मिल पाएगी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा था।
पुलिस को आशंका है की बीमारी के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा बरामद किया है।

