Greater Noida News : फरवरी माह में हो सकता है इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास

Jan 17, 2025 - 13:13
Greater Noida News : फरवरी माह में हो सकता है इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास
Symbolic Image
Greater Noida News : यमुना विकास प्राथमिक  के महत्वाकांक्षी परियोजना इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास फरवरी महीने में हो सकता है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में शिलान्यास की तारीख तय हो सकती है। हालांकि 15 दिन से यमुना प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालिका अधिकारी का पद खाली है।
Greater Noida News :
 इस कारण फिल्म सिटी का नक्शा जारी नहीं किया जा सका है। उम्मीद है कि शासन स्तर से जल्द ही सीईओ नियुक्त होंगे। महीने का अंतिम सप्ताह तक नक्शा मंजूर हो सकता है। शिलान्यास में सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की तैयारी है। फिल्म सिटी के पहले चरण के लिए 230 हेक्टेयर जमीन का आवंटन फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी को किया गया है।