Greater Noida News : पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंधों से आजीज युवक ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Feb 20, 2026 - 20:17
Feb 20, 2026 - 20:17
Greater Noida News : पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंधों से आजीज युवक ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Greater Noida News : अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने जीजा और उसके सहयोग के साथ मिलकर पति का उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया। इस मामले में थाना बीटा- दो में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृजेश पुत्र लाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उनके अनुसार उनके भाई पुष्पेंद्र की शादी प्रियंका पुत्री दुर्वेश निवासी जनपद बुलंदशहर के साथ 11 माह पुर्व हुई थी। पीड़ित के अनुसार शादी की कुछ दिन बाद से ही उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा, जब उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि प्रियंका के अवैध संबंध उसके जीजा देवेंद्र से है, जिसके चलते प्रियंका और देवेंद्र उसका उत्पीड़न करते हैं। ये लोग उसपर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के अनुसार इस वजह से परेशान होकर उसके भाई पुष्पेंद्र ने 16 फरवरी को अंसल गोल्फ फीलिंग निकट परी चौक के पास अपने किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह हनी बेल्स पैलेस में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने इस मामले में अपने भाई की पत्नी प्रियंका, प्रियंका के जीजा देवेंद्र, जीजा सुंदर और प्रियंका के भाई सुधीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवस करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।