Greater Noida News : पुलिस मुठभेड में शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी हुई कार बरामद

Sep 21, 2024 - 10:02
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड में शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी हुई कार बरामद

Greater Noida News :  थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाशों की गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उक्त बदमाश ने 16 सितंबर को एक कैब चालक से मारपीट कर उसकी कार लूट ली थी।

Greater Noida News: 

 अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार की रात को थाना सूरजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रूकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौतम चौहान पुत्र शेर सिंह चौहान निवासी ग्राम गुलिस्तानपुर के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 16 सितंबर को कैब चालक सुबोध कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सर्फाबाद की कैब हथियार के बल पर लूट ली थी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी हुई वैगन आर कार ,देसी तमंचा आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने लूटपाट की कई बारदातें करनी स्वीकार की है।