Greater Noida News : यीडा पहुंचा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना महिलाओं ने संभाली धरने की कमान

Nov 29, 2024 - 14:43
Nov 29, 2024 - 15:01
Greater Noida News : यीडा पहुंचा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना महिलाओं ने संभाली धरने की कमान

Greater Noida News : किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना यमुना प्राधिकरण पर जारी है। 2 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच करेंगे। यमुना प्राधिकरण पर चल रहे धरने की कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है।

Greater Noida News :


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, सुखबीर खलीफा, पवन खटाना, सोरन प्रधान, डॉ विकास, सुनील फौजी, अनिल तालान, अंशुमान ठाकुर, हरवीर नागर, जितेंद्र भाटी सहित अन्य किसान नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन के दबाव के कारण केंद्र सरकार ने तीन काले कानून वापस लिए थे।

 अब संयुक्त किसान मोर्चा के सभी 10 घटक संगठनों ने 10 फीसदी आबादी प्लाट, नये भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभों को लागू करने एवं हाई पावर कमेटी द्वारा दी गई सकारात्मक सिफारिशों को तुरंत लागू करने की मांग को दोहराते हुए यह धरना शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण पर महापड़ाव 1 दिसंबर तक रहेगा। 2 दिसंबर को दिल्ली कूच की तैयारी चल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की है। इस बार जीत कर ही दम लेंगे।