Greater Noida News : प्लाट की चार दिवारी के विवाद मे युवक की पीट- पीटकर हुई हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार
Greater Noida News : प्लॉट के चारदीवारी के विवाद मे एक युवक की पीट पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पांच लोगों को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कुछ और लोग भी शामिल है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 3 नवंबर की रात को थाना बिसरख क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष के सचिन आदि ने दूसरे पक्ष के लव कुमार के साथ मारपीट की। लव को बचाने आए गौरव को सचिन ने गोली मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि लव और गौरव कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चोट लगने के कारण सचिन की 4 नवंबर को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही हैं।
थाना बिसरख पुलिस ने आज पंकज वाल्मीकि पुत्र मुकेश कुमार, संजय पुत्र सुरेश सोलंकी, नीतीश भाटी उर्फ जादू, अभिषेक भाटी पुत्र गजेंद्र भाटी तथा ऋतिक भाटी पुत्र सुरेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल सचिन की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ और अन्य लोग भी शामिल है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि आज गिरफ्तार पंकज वाल्मीकि के ऊपर पूर्व में भी हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कारें, एक मोटरसाइकिल, 2 डंडा आदि बरामद किया है।

