Greater Noida News : सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने आयोजित किया कार्यशाला

Greater Noida News : गौतमबुद्व नगर में भाजपा कार्यकर्ता 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप मनायेंगे। इसके अंतर्गत पार्टी द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, रक्तदान, पौधारोपण, जनजागरूकता जैसे कई सेवा कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी के जिला गौतमबुद्धनगर के तीनों मंडलों ग्रेटर नोएडा, जेवर और रबूपुरा मंडल के पदाधिकारी के साथ ग्रेटर नोएडा में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपना समर्थन दिया और संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़े को और अधिक मजबूती के साथ जनता तक पहुँचाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के मूल संस्कारों को दर्शाता है सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर शक्ति केंद्र और हर बूथ तक सेवा का संदेश पहुंचे और आम जनता सीधे लाभान्वित हो। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत संगठन है जो समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने के लिए संकल्पित है। सेवा पखवाड़ा इस विचारधारा का सशक्त उदाहरण है। हर कार्यकर्ता को इसे व्यक्तिगत अभियान के रूप में लेना होगा। आयोजित कार्यशालाओं के दौरान जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकाश चौधरी, भगवत प्रसाद शर्मा, गजेन्द्र सिंह, सुनील ठाकुर, सुनील रावत, अशोक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।