Noida News : सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा. महेंद्र नागर ने मतदाताओं से साधा संपर्क

सपा प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव ने प्रत्याशी को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता
Noida News : गौतमबुद्वनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में आज सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया।
Noida News : चुनाव प्रचार के दौरान सपा के प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव ने प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के साथ गोपालपुर, भटपुरा, पिलखनवाली, बोड़ा, सराय, कस्बा मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर मतदाताओं से संपर्क कर पूर्व में सपा सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आगामी 26 अप्रैल डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में भारी संख्या में मतदान करने की अपील।
Noida News : वहीं चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में कई जगहों पर नुक्कड़ सभा वा चैपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन काल में जनता के हितों की अनदेखी की गई है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। भाजपा का जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम करती है।
Noida News : उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सपा के प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, नवीन भाटी, ब्रहमपाल भाटी, चरण सिंह यादव, प्रिंस यादव सहित अन्य शामिल रहें।