Jewar News : सौतेले पिता ने नाबालिक बेटी की हत्या, शव को यमुना किनारे झाड़ियां में फेंका, गिरफ्तार

Apr 29, 2026 - 11:18
Jewar News : सौतेले पिता ने नाबालिक बेटी की हत्या, शव को यमुना किनारे झाड़ियां में फेंका, गिरफ्तार
सौतेले पिता ने नाबालिक बेटी की हत्या, शव को यमुना किनारे झाड़ियां में फेंका, गिरफ्तार

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के रोही गांव में रहने वाले एक सौतेले पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी के किनारे झाड़ियां में फेंक दिया। पिता ने घटना को छुपाने के उद्देश्य से अपनी नाबालिक बेटी की गुमशुदगी थाना जेवर में दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जूटी पुलिस ने बीती रात को किशोरी का कंकाल यमुना किनारे की झाड़ियों से बरामद कर आरोपी पिता को आज गिरफ्तार कर लिया है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रोही गांव में रहने वाले सुरेंद्र उम्र 45 वर्ष ने तीन शादियां की है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ने तुलसी नाम की एक महिला से तीसरी शादी की। उसकी पहले से पति से एक बेटी थी, जिसकी उम्र 17 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि उसका नाम रिया था। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को सुरेंद्र ने रिया के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी तथा उसके शव को यमुना नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया।

 

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ने इस मामले को छुपाने की नीयत से थाने में आकर अपनी सौतेली बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रिया ज्यादातर अपने नानी के घर रहती थी। वह कभी-कभी अपने सौतेली पिता के घर रहने आती थी। रिया ने पूर्व में अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया था कि वह उसे गलत नजर से देखता है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने जब उसके सौतेले पिता सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोरी के शव को यमुना नदी के किनारे से बरामद किया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में आज पेश किया जा रहा है।