Greater Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं ने की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के रोजा जलपुरा गांव में रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ललित शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा निवासी ग्राम जलपुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती मोनिका सिंह पत्नी कुणाल वर्मा उम्र 24 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार की निगरानी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

