Greater Noida News : छात्र ने जहरीला पदार्थ पीकर किया आत्महत्या
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक 19 वर्षी छात्र ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिकी उर्फ प्रियंका पुत्री राम व्रत 19 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वह कस्बा सूरजपुर के महामेधा वाली गली में रहती थी। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी देर रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आत्महत्या क्यों किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।

