Greater Noida News : पिता से हुए विवाद के बाद दो मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Aug 14, 2024 - 10:05
Greater Noida News : पिता से हुए विवाद के बाद दो मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News :  शराब पीने के बाद एक व्यक्ति से हुए विवाद  के बाद बदला लेने की इरादे से एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो मासूम बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida News :
 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर ईटा-1 में रहने वाले रमेश  माली का काम करते हैं। मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ वह काम करने बाहर गए थे। इसी बीच उनके 11 साल की बेटी और 5 वर्ष के बेटे के ऊपर जय सिंह नामक व्यक्ति ने  कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय एक  स्कूल वैन चालक उनके घर से बाहर गुजर रहा था, तभी बच्चों की रोने की आवाज आई। उसने वैन रोकी और मौके पर जाकर देखा तो बच्चे लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। वैन चालक ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके परिजनों को  पुलिस द्वारा सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी जय सिंह को देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि रमेश शराब पीने के बाद गाली गलौज करता था। इस बात को लेकर उसका जय सिंह से विवाद हुआ था।