Greater Noida News : मारपीट कर शख्स की हड्डी तोड़ी

Sep 10, 2024 - 09:58
Greater Noida News : मारपीट कर शख्स की हड्डी तोड़ी
Google image

Greater Noida News : थाना बादलपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Greater Noida News: 

 थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि हिमांशु पुत्र दिनेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह करण एनक्लेव भारत धर्म कांटा बादलपुर में रहता है। पीड़ित के अनुसार वह सनी बिहार में रहने वाले मूलचंद के घर से अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी जतन के ऑफिस के पास चार लड़कों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गगन, अमन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित की हड्डी टूट गई है