Noida News : नाले में गिरी महिला को सकुशल बाहर निकाला

Noida News : थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 स्थित नाले में एक महिला गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे सकुशल बाहर निकाला।
Noida News :
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि खुशबू पत्नी जयप्रकाश कुशवाहा निवासी हरौला गांव सेक्टर-11 स्थिति एक कंपनी में काम करती है। वह सोमवार की शाम के समय बड़े नाले में चक्कर खाकर गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे देखा तथा नाले से बाहर निकाला।
वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि महिला मानसिक तनाव में थी। उसने आत्महत्या करने की नियत से नाले में छलांग लगाई थी। उनके अनुसार महिला का पति उसे परेशान करता है। इस बाबत एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।